ड्रग इंस्पेक्टर को ज्ञापन देते फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत: एसोशिएशन
शाहजहांपुर। एचसीएफ यूनाइटेड फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन देकर झोलाछाप, अवैध अस्पतालों व क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन के जरिये बताया गया कि जनपद में कुछ क्लीनिकोंं, अस्पतालों, मेडिकल स्टोर्स में अयोग्य व्यक्तियों द्वारा दवा बांटी जा रही है। आरोप लगाया कि कुछ मेडिकल स्टोर मालिक अधिक मुनाफे के लिए एक्सपायरी दवा की बिक्री कर देते हैं। इसका जनमानस के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। अवैध मेडिकल स्टोर्स, क्लीनिक, अस्पताल वाले फॉर्मेसी एक्ट तथा ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं।
मांग की गई कि ड्रग विभाग की ओर से टीम गठित कर फार्मासिस्टों की भौतिक उपस्थिति का निरीक्षण किया जाए। मानक के अनुसार संचालित न होने पर लाइसेंस निरस्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार, बागीश कुमार, फरहान मलिक, उत्तम मिश्रा, यासीन खान, मो. आशिफ अभिषेक मिश्रा, सूरज कुशवाहा, शमसुद्दीन आदि शामिल रहे।