फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाना परोसने में देरी रेस्तरां में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लाठी-डंडों से लैस बाइक और कार सवार 10-12 युवकों ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपनी रसोई रेस्तरां में जमकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने संचालक और स्टाफ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने करीब 15 मिनट जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन

रोस्तरां में बैठे ग्राहकों के साथ भी गाली गलौज और अभद्रता की। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। खाना खाने आए लोगों ने भागकर जान बचाई। रेस्तरां संचालक ने तीन आरोपियों को नामजद और छह-सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि अपनी रसोई के संचालक अक्षित त्यागी के मुताबिक, शनिवार की रात करीब 10 बजे बाइक और कारों में सवार होकर 10-12 युवकों ने रेस्तरां में जमकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने रेस्तरां पर लगे सीसीटीवी, लैपटॉप, मुख्य गेट और अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। परिवार सहित खाना खाने आए ग्राहकों से भी अभद्रता की।
विज्ञापन

रेस्तरां में मची भगदड़ से कई लोग चोटिल भी हो गए। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी बाइक और कारों में सवार होकर भाग गए। रेस्तरां में हुई तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। अक्षित त्यागी की तहरीर पर नंदग्राम पुलिस ने शांतिभंग की धारा 352, हमला करने की धारा 115(2), संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा 324(4), आपराधिक धमकी देने की धारा 351(3), डकैती की धारा 309(6) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसीपी ने बताया तीन आरोपियों राजदीप त्यागी निवासी सद्दीक नगर, अंशी त्यागी निवासी डिडौली और मोंटी जाट उर्फ मनीश चौधरी निवासी ग्राम शाहजहांपुर मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पुलिस ने एक दिन पहले कराया समझौता

एसीपी के मुताबिक छह जून को चार-पांच युवक अपनी रसोई रेस्तारां में खाना खाने आए थे। संचालक का आरोप है कि सभी आरोपियों ने शराब पी रखी थी और खाना परोसने में देरी होने को लेकर संचालक अक्षित त्यागी और मैनेजर को गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने समझौता करा दिया। बताया गया कि इनमें से कुछ आरोपी संचालक की पहचान वाले हैं। इसके बावजूद आरोपी सात जून को लाठी-डंडों से लैस होकर आए और रेस्तरां में तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें