फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीपांशु और प्रतेश ने रॉयल स्टार को जिताया

Wed, 14 Jan 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के मैदान पर विजेता रायल स्टार को शील्ड देते ब्रिगेडियर भरत सिंह समेत अन्य अति​​थि। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में कारगिल शहीद टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में राॅयल स्टार ने क्राउन वॉरियर्स को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। प्रतेश दीक्षित ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कमाल दिखाया। दीपांशु यादव ने 80 रनों की पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राउन वाॅरियर्स ने 20 ओवर में 174 रन बनाए। आहद ने 72 रनों की पारी खेली। अनन्य ने 22 रनों का योगदान दिया। रॉयल स्टार के कप्तान प्रतेश दीक्षित व अनुज यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्टार ने अंतिम ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। दीपांशु यादव ने 80 रनों की मैच जिताने वाली पारी खेली। प्रतेश दीक्षित ने 43 रन बनाकर उनका साथ दिया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रतेश दीक्षित को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज अनुज सक्सेना को चुना गया। अंपायर दिनेश शर्मा और रिजवान रहे। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर भरत सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक और करनाल जगवीर सिंह जागलान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तनवीर खान ने विजेता व उप विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर गजेंद्र गंगवार, मनोज यादव, फरीद खान, मुबीन, शिखर दीक्षित, कबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें