शाहजहांपुर में अंटा चौराहा से गुजरती ई-बस। संवाद
शाहजहांपुर। यात्रियों की कमी से जूझ रही ई-बस सेवा को प्रभावी बनाने के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड से संचालित ई-बसों के किराये में संशोधन कर दिया गया है। किराये को आधा करते हुए न्यूनतम पांच रुपये और अधिकतम 45 रुपये देने होंगे। रोडवेज बस अड्डे से बरेली माेड़ तक किराया मात्र दस रुपये देना होगा।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत संचालित 25 ई-बसों में 21 का संचालन हो रहा है। पूर्व में ग्रामीण स्तर पर चलने वाली बसाें के संचालन में संशोधन करते हुए नगर के अंदर संचालित किया। इसके चलते बसों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। पर्यावरण अनुकूल सेवा देने के लिए ई-बसों का किराया आधा कर दिया है। अब ई-रिक्शे से कम में ई-बस का सफर करने का मौका मिलेगा। इसे दस जनवरी से लागू भी कर दिया है। किराया कम होने से ई-बस के प्रति लोगों में रुझान बढ़ेगा, जिससे आय भी बढ़ जाएगी।
रूट अब
बरेली मोड़ से केरूगंज 05
बरेली मोड़ से चार खंभा 05
बरेली मोड़ से कचहरी 10
बरेली मोड़ से रोडवेज 10
बरेली मोड़ से रेलवे स्टेशन 15
रोडवेज से बरेली मोड़ 10
ये होंगे फायदे
-तीन किलोमीटर तक यात्रा पर किराया कम होने से छोटी दूरी के यात्रियों को लाभ होगा। इसी तरह सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा भी मिल सकेगा। ई-बसों के अधिक उपयोग से वायु प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों को ई-रिक्शा के जाल से निजात मिल सकेगी।
-
-ई-बस सेवा शहर के नागरिकाें को सुगम और पर्यावरण अनुकूल सफर देगा। इससे न्यूनतम किराया पांच और अधिकतम 45 रुपये लिया जाएगा। किराया संशोधन होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
हुमायूं लारी, ई-बस सेवा प्रबंधक