फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार सामान देने से मना किया तो बेरहमी से पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फेरी लगाकर सूप बेचने वाले युवक के उधार न देने पर दबंगों ने उसे बेहरमी से पीट दिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना मोहम्मदी के गांव बुझारी निवासी श्रीकांत (40) पुत्र कल्लू घर पर सूप बनाकर उसे आस पड़ोस के गांव में जाकर बेचा करता था। बुधवार शाम श्रीकांत पड़ोस के गांव रछेला बाजीपुर में वह सूप बेचने गया था। परिवार वालों के मुताबिक रछेला निवासी दृगपाल ने उधार में सूप मांगा, श्रीकांत ने उधार देने से मना किया तो दृगपाल गाली गलौज करने लगा। आवाज सुन अंदर से दृगपाल के भाई नेवा और रमन्ने भी आ गए। इसके बाद वह श्रीकांत को पीटने लगे। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे उठाकर ताल किनारे फेंक दिया। रात करीब नौ बजे ताल के पास गए ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो पहचान कर परिवार वालों को सूचित किया। परिवार वालों ने उसे शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें