फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में हुए हादसे में दो और लोगों की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। ईको वाहन और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया है। बंडा पुलिस ने चार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम जनपद पीलीभीत के कस्बा बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी इरशाद मन्नत पूरी होने पर परिवार के लोगों को और रिश्तेदारों के साथ ईको वाहन से थाना पूरनपुर के गांव गहलुइया स्थित मजार शरीफ पर डेग चढ़ाने गए थे। शाम को लौटते समय बंडा-पूरनपुर हाईवे पर गांव टाह के पेट्रोल पंप के पास ईको और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई थी। हादसे में ईको सवार दस लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया था। डॉक्टर ने इरशाद की पत्नी सागरा और रिश्तेदार शरीफन को मृत घोषित कर दिया था।
घायल इरशाद, उनकी पुत्री सादिया, लायवा, महक, खुशी, साथी नन्हा बेग की पुत्री निदा, पुत्र आमिल बेग, रिश्तेदार इकबाल (जाहिद) और ईको चालक इमरान को जिला अस्पताल रेफर किया था। देर रात जाहिद और ईको चालक इमरान ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मोहल्ला ग्यासपुर के तमाम लोगों ने इरशाद के घर जाकर परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। सभी के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। पीड़ित पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हंसापुर का है ट्रैक्टर ट्रॉली
जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ, वह बंडा के गांव हंसापुर के एक किसान के हैं। बताया जा रहा है कि किसान बृहस्पतिवार को धान बेचने के बाद घर जा रहा था और रास्ते में हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें