फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की कमी से प्रसूता की मौत

Sun, 03 Sep 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर स्थित मायके में आई महिला प्रसव पीड़ा होने पर निजी चिकित्सक के पास ले जाई गई। हालत बिगड़ती देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डा. तरुण ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला नौ माह की गर्भवती थी। उसने पहले कोई जांच आदि नहीं कराई। खून की कमी के कारण उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी राजकुमार की पुत्री 21 वर्षीय ईशा की शादी तिलहर थाना क्षेत्र के गांव हटा दलेलपुर निवासी सेवाराम के बेटे शिशुपाल से तीन साल पहले हुई थी। ससुराल से अस्पताल दूर होने के कारण वह प्रसव के लिए अपने पति शिशुपाल के साथ शुक्रवार को मायके आ गई थी। बताते हैं यहां दोपहर बाद उसे प्रसव पीड़ा हुई तो वह पिता और पति के साथ कस्बे के चिकित्सक के यहां पहुंची, लेकिन उसकी हालत खराब देख उसे सीएचसी ले जाने की सलाह दी गई। परिजन उसे शाम करीब छह बजे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉ. तरुण ने ईशा को देखा तो वह मृत थी। पिता ने बताया कि ईशा के पेट में सूजन होने की बात एक डॉक्टर ने बताई थी। वही उसका उपचार कर रहे थे। परिजन शव लेकर घर लौट गए। 
विज्ञापन

000
ईशा नौ माह की गर्भवती थी। उसे खून की कमी थी। उसकी कोई जांच नहीं कराई गई। निगोही आने से पहले ईशा की मृत्यु रास्ते में ही हो गई थी।  -डा तरुण,सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें