फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत के बाद हादसे में घायल बेटी ने भी दम तोड़ा

Sun, 03 Sep 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
मौत - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार रात कांट क्षेत्र के गांव जमौर में डीसीएम-टेंपो की हुई भिड़ंत में घायल मासूम अनम ने भी बरेली से फर्रुखाबाद इलाज को जाते समय रविवार सुबह दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब मरने वालों की संख्या चार हो गई है। वहीं पत्नी नजीरन व नातिन की मौत की खबर सुनकर शनिवार देर शाम चंडीगढ़ से लौटे गुड्डू को बेटी अमन की मौत से और गहरा सदमा लगा है। 
विज्ञापन

कांट के मोहल्ला रहमतपुर निवासी गुड्डू चंडीगढ़ में फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। वह पत्नी नजीरन व नातिन सनाया की मौत की खबर सुनकर चंडीगढ़ से शनिवार शाम को दोस्त की कार से गांव पहुंचा था। दोनों के शव सुपुर्द-ए-खाक कराने के बाद उसकी रात गांव में ही गुजरी। सुबह होते ही वह बरेली में भर्ती सात वर्षीय बेटी अनम को देखने पहुंचा, उसकी भी हालत नाजुक थी। बरेली अस्पताल से छुट्टी कराकर वह बेटी को और बेहतर उपचार के लिए फर्रुखाबाद इलाज के लिए ले जा रहा था। सुबह लगभग 11 बजे उसने रास्ते में कांट के पास दम तोड़ दिया। पत्नी और नातिन की मौत के बाद मासूम बेटी अनम की मौत से उसे जो गहरा सदमा पहुंचा तो वह बेसुध हो गया। परिवार के लोगों ने उसे बहुत समझाया, लेकिन उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस हादसे में गुड्डू की सबसे बड़ी बेटी गुड़िया और मौसी की बेटी गुड्डी भी घायल हुई है। हर कोई उसे समझाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें