शाहजहांपुर। मत्स्य विभाग की ओर से संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। सहायक निदेशक मत्स्य भानु चंद्रा ने बताया कि पहले यह पोर्टल 16 से 31 जुलाई तक खुला था। अब आवेदक 10 अगस्त तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए वायु संचार प्रणाली की स्थापना योजना और निषादराज नाव सब्सिडी योजना शामिल हैं।
अन्य योजनाओं में उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष (आइस बॉक्स युक्त मोपेड परियोजना), उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना और विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना भी है। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्य दिवस पर मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय, विकास भवन के कक्ष संख्या 201 से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संवाद