फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर से लापता बच्चे का शव 40 घंटे के बाद तालाब में उतराते मिला

Thu, 14 Nov 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नमन का फाइल फाेटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा/तिलहर। सोमवार शाम से लापता हुए गांव समधाना निवासी विजय गंगवार के पांच वर्षीय पुत्र नमन गंगवार का शव नग्न अवस्था में बुधवार की सुबह तालाब में उतराता मिला। तालाब से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे कपड़े भी बरामद हुए हैं। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

11 नवंबर को अपराह्न तीन बजे नमन बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय गांव में धर्मदेव के यहां लगन की दावत चल रही थी। इस बीच वह लापता हो गया। काफी देर तक बेटे के नहीं मिलने पर परिजन ने तलाश शुरू की।
मंगलवार की शाम को विजय की ओर से थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार की सुबह करीब सात बजे बच्चे के चाचा सुधीर गंगवार महाकुंडा तालाब पर गए तो उत्तर दिशा में शव उतराता मिला। नमन की नाक से खून बह रहा था। शरीर पर कपड़े नहीं थे। सूचना पर परिजन के साथ ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने आसपास तलाश शुरू की तो पेड़ के नीचे से कपड़े भी बरामद हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


परिवार में मच गया कोहराम
-नमन के पिता विजय रुद्रपुर में कंपनी में काम करते हैं। बेटे के लापता होने के बाद वह भी लौट आए। नमन गंगवार के शव को देख कर पिता, माता सुमन देवी, भाई शिवम, सुमित, शिवराज आदि रोते हुए बेसुध हो गए। उनके परिजन के आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें