फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भगवान विष्णु का पूजन किया, शादियाें का सिलसिला शुरू

विज्ञापन
शाहजहांपुर में देवोत्थान एकादशी पर गन्ने की खरीदारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चातुर्मास के खत्म होने के बाद देवोत्थान एकादशी के साथ के ही मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गए। महिलाओं ने व्रत रखने के साथ गन्ने समेत अन्य सामग्री का पूजन किया। एकादशी के मौके पर बड़ी संख्या में विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को देवोत्थान एकादशी के मौके पर जिले में कई स्थानों पर गन्ने की बिक्री होते नजर आई। लोगों ने भगवान विष्णु का विधि-विधान से पूजन किया। मिष्ठान, सिंघाड़ा, गन्ना आदि से पूजन के बाद शंख व घंटे बजाए। भगवान विष्णु जी की मूर्ति के सामने दीपक भी जलाए। व्रत रखने के साथ महिलाओं ने कीर्तन किया। वहीं दूसरी ओर चातुर्मास के चलते बंद पड़े मांगलिक कार्यक्रम भी शुरू हो गए। पहले दिन काफी संख्या में शादियां हुईं। सहालग का सीजन शुरू होने से बाजारों में भी रौनक रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें