फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। नगर के मोहल्ला बगियानाथ निवासी शिवम उर्फ छोटे (24) का शव शनिवार सुबह घर में फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शिवम के शव अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

बगियानाथ निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनके पुत्र शिवम की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। चार दिन पहले शिवम की पत्नी खुशबू मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि इससे शिवम क्षुब्ध था। शुक्रवार रात को शिवम नशे की हालत में घर आया था और अपने कमरे में चला गया। परिवार वालों ने उसे खाने के लिए उठाने का प्रयास किया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।
शनिवार सुबह शिवम देर तक नहीं उठा तो शक होने पर परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में शिवम का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर पत्नी खुशबू भी घर पहुंची। इसके बाद शिवम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को सूचना नही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें