फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलान क्षेत्र के सुनहरा गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान थाने के ग्राम सुनहरा निवासी नन्हकू के 30 वर्षीय पुत्र आरपी गुर्जर का शव बबूल के पेड़ में उसी के मफलर से लटका हुआ मिला। भाई गुड्डू का आरोप है कि गांव के ही लोगों ने रंजिशन उसके भाई की हत्या करके शव लटका दिया है। पुलिस ने भाई की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सुनहरा गांव निवासी गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे उसका भाई आरपी गुर्जर फसल की रखवाली करने गया था। सुबह को देर तक जब वह लौटकर घर नहीं आया, तब घर के लोग उसे तलाश करने खेत पर गए। तब देखा कि उसका शव अपने ही खेत में खड़े बबूल के पेड़ में मफलर के फंदे से लटका हुआ था।
भाई गुड्डू, वीरपाल, रतीराम व अशोक का आरोप है कि पड़ोसियों ने आरपी को छह माह पहले घर में बंद करके पीटा था। भाई से हुए झगड़े में एक आरोपी की टांग टूट गई थी। इसका मुकदमा भी दर्ज हुआ था। तभी से विरोधी उसके भाई की हत्या करना चाहते थे। उनके पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पत्नी प्रीति, मां प्रेमकली और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके चार बच्चे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें