फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ परिवार समेत संक्रमित, संख्या पहुंची 18

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हो गई है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को आरटीपीसीआर जांच में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ), उनकी पत्नी और बेटी कोरोना संक्रमित मिले। सभी को घर पर आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि पिछले लगभग एक सप्ताह में कोरोना के 18 मरीज आ चुके हैं। सभी की निगरानी की जा रही है। कोई सीरियस मरीज नहीं है। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच भी कराई जा रही है। सोमवार को सदर क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। संवाद
कोविड कंट्रोल रूम के नए हेल्पलाइन नंबर जारी
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की रोकथाम और उससे जुड़ी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम का सोमवार देर शाम सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने निरीक्षण कर वहां के लिए दो नए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सीडीओ के अनुसार जन सामान्य के लोग संक्रमण से जुड़ी कोई सूचना देने के लिए कोविड कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 05842-220019 और 22712 पर संपक्र कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें