फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटियां नहीं होंगी तो समाज भी नहीं होगा’

Sun, 12 Apr 2015 09:03 PM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से गांव सिकंदरपुर अफगानान में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें बेटी बचाओ कार्यक्रम में जन सहभागिता पर जोर दिया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री शबनम वारसी ने कहा, बेटियों को बचाने के लिए समाज के हर तबके को आगे आने होगा, क्याेंकि अगर बेटियां नहीं होंगी तो समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

 इस मौके पर भाजपा नेता फिरासत हुसैन ने कहा कि समाज को सही दिशा देने और आगे ले जाने के लिए लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या से बड़ा पाप दूसरा नहीं हो सकता। इस मौके पर मुकेश कुशवाहा, रामाधार, रणवीर, ब्रजेश कुशवाहा ने भी विचार रखे। संचालन कुलदीप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें