युवती का निकाह चार साल पहले जलालाबाद के धिंयरपुरा निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही बेटी के साथ ससुरालीजन मारपीट करने लगे। वह दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। मारपीट में पीड़िता के शरीर से खून निकलने लगा। आरोप है कि पुलिस ने तीन घंटे तक उसकी एक नहीं सुनीं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि बेटी का निकाह चार साल पहले जलालाबाद के धिंयरपुरा निवासी जैमान से किया था। शादी के बाद से ही बेटी के साथ ससुरालीजन मारपीट करने लगे। वह दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
21 मई को सुबह सात बजे पुत्री को लाठी-डंडों से पीट दिया। सूचना पर पहुंचे पिता ने अपनी बेटी को लेकर थाने पर पहुंचे। जहां तीन घंटे तक उसे बैठाए रखा। कार्रवाई न होने पर पीड़िता एसपी एस. आनंद से मिली। उन्हें प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।