फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रदेशीय यूपी अंडर-19 टीम कैंप के लिए चुने दक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप में बेहतर प्रदर्शन कर यूपी टीम में अपनी जगह बनाना चाहते हैं दक्ष
विज्ञापन



बरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शहर के खिलाड़ी दक्ष चंदेल का चयन यूपी अंडर-19 टीम कैंप के लिए हुआ है। कैंप में चुने जाने के बाद अब वह उत्तर प्रदेश टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए तैयार हैं।

दक्ष का खेलों में रुझान बचपन से ही था। उनके माता-पिता दोनों ही एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। पिता डॉ. अमित सिंह चंदेल ने बताया कि दक्ष जब मात्र चार साल के थे, तब उन्होंने सामान्य खिलौनों की बजाय गेंद और बल्ले को अपना साथी बनाया।
विज्ञापन

वर्तमान में 16 वर्ष के दक्ष ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। इससे पहले वह अंडर-14 और अंडर-16 प्रदेश टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपनी तकनीक और खेल क्षमता को निखारने के लिए एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी से प्रशिक्षण लिया। वह भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं।
विज्ञापन

बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि दक्ष ने हाल ही में आयोजित यो-यो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम में अपना स्थान बनाने के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। उनकी इस उपलब्धि के लिए संरक्षक आदित्य मूर्ति, अध्यक्ष सरफराज वली खां, उपाध्यक्ष राजेंद्र मनोहर, कोच ओपी कोहली, आदर्श तिवारी आदि ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें