फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल : एडीजी से मुलाकात नहीं कर सका कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस के चार नेताओं को मंगलवार रात से बुधवार शाम तक उनके ही घर में पुलिस ने नजरबंद रखा। इस वजह से प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एडीजी से मुलाकात भी नहीं कर सका।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सांसद इमरान मसूद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बनाया था। एमएलसी शहनवाज खान, पूर्व सांसद दानिश अली पूर्व विधायक संजय कपूर, अफरोज अली के साथ ही निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल, बरेली के महानगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता दद्दा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला इसमें शामिल किए गए थे। प्रशासन ने नेताओं को उनके घरों पर ही रोक दिया। रामपुर गार्डन से प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष को सिरौली स्थित उनके घर से निकलने नहीं दिया गया। दिनेश दद्दा को ईसाइयों की पुलिया के निकट उनके निवास पर रोका गया। डीएम से फोन कॉल पर पर बात की तो उन्होंने निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए अनुमति नहीं देने की बात कही। अजय शुक्ला ने बताया कि उनके निवास पर भी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि वे निकल न सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें