फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रैवल वेबसाइट पर रिव्यू लिखना था...महिला डॉक्टर कर बैठी ऐसी नादानी, 32 लाख रुपये का लगा झटका

Fri, 06 Dec 2024 04:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर की महिला डॉक्टर को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया। उन्हें कमाई का झांसा दिया। शुरुआत में उनके खाते में रकम भेजी, फिर 32.24 लाख रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमजन ही नहीं पढ़े-लिखे लोग भी ज्यादा कमाई के झांसे में आकर साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। शाहजहांपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें साइबर ठगों के झांसे में आई महिला डॉक्टर ने 32.24 लाख रुपये गंवा दिए। 

विज्ञापन


ठगों ने महिला डॉक्टर को टेलीग्राम पर एक ट्रैवल वेबसाइट के बारे में रिव्यू लिखने के नाम पर झांसे में लिया था। भरोसा जीतने के लिए 34 हजार रुपये का डॉक्टर को भुगतान भी किया। इसके बाद झांसा दिया कि अपना पैकेज जितने ज्यादा रुपये से रिचार्ज करेंगी, रिव्यू का भुगतान भी उतना ज्यादा होगा। इसी लालच में डॉक्टर ने मोटी रकम लगा दी। अब ठगी का पता चलने पर डॉक्टर ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

'आपके फोन से पोर्नोग्राफी...': साइबर ठग ने एसपी बनकर धमकाया, बरेली की साहसी छात्रा ने दिया करारा जवाब
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक अक्तूबर में टेलीग्राम के माध्यम से उन्हें ट्रैवल वेबसाइट पर रिव्यू लिखकर कमाई का लालच दिया गया। कुछ दिन रिव्यू लिखने के बाद उनके वॉलेट में 34 हजार रुपये भी डाले गए। इसके बाद ठगों ने और ज्यादा कमाई के लिए अलग-अलग रिचार्ज के बारे में जानकारी दी। 

बैंक से लिया लोन, परिचितों से उधार 
लालच में आकर उन्होंने बैंक से लोन, परिवार और दोस्तों से उधार लेकर 32,24,618 रुपये जमा कर दिए। कई दिन तक जब रुपये नहीं मिले तो फोन कर विरोध जताया। इस पर और ज्यादा निवेश का दबाव बनाया जाने लगा। तब उन्होंने साइबर थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि संबंधित समूह में 76 सदस्य थे। उन्होंने पुलिस को टेलीग्राम ग्रुप, व्हाट्सएप चैट, कुछ प्रमाण पत्र व ठगों के मोबाइल नंबर भी दिए हैं। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, सौतेली मां ने कैफे संचालक पर अश्लील हरकत करने का आरोप

तनाव में एमडी की परीक्षा की तैयारी भी नहीं कर पा रहीं
परिजनों ने बताया कि पीड़िता ने एमबीबीएस कर रखा है। कुछ दिनों बाद उनका एमडी का पेपर होना है। इस समय व इतने तनाव में हैं, परीक्षा की तैयारी भी नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
  • किसी ऑफर, रुपये कमाने के लालच में न आएं।
  • किसी भी अनजान लिंक को खोलने से बचें। 
  • असुरक्षित और फर्जी वेबसाइट पर जाने से बचें।
  • क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जानकारी वेब ब्राउजर में न रखें। 
  • फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करने से बचें। 
  • किसी अंजान के कहने पर रिमोट एक्सेस एप का प्रयोग न करें।
  • कम से कम 45 दिन के बाद अपना पासवर्ड जरूर बदल दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें