फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में ट्रांसफार्मर से उतर आया था करंट

विज्ञापन
रोता बिलखता बिट्टा देवी का बेटा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। सिंधौली के दिवाली गांव के 25 केवी के ट्रांसफार्मर से रविश तिवारी, रामप्रकाश शुक्ला, कैलाश मौर्या और सुरेंद्र शुक्ला के घर केबल से कनेक्शन है। सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर से उतरा करंट चारों घरों में फैल गया था। सुरेंद्र के घर में उतरे करंट से पत्नी बिट्टा देवी और बेटे गिरजाशंकर की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिक्षामित्र सुरेंद्र शुक्ला पुरोहिताई करके भी घर का खर्चा चलाते हैं। उनके तीन बेटों में से गिरजाशंकर की मौत हो गई है, जबकि तीन बेटियां में से बड़ी बेटी अंजली की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का करंट उतरने से लोहे का दरवाजा बिल्कुल लाल हो गया था। ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल रही थी। केबल भी जल गया था। गांव के वसीम मंसूरी ने बताया कि फोन कर पहले विद्युत लाइन कटवा दी गई थी, लेकिन कुछ मिनट बाद फिर लाइन चालू गई, जिससे चार लोग झुलस गए।
पूर्व प्रधान प्रेमराज ने बताया कि गांव में 11 केवी की लाइन गई है, जबकि 440 वोल्ट की एलटी (लो-टेंशन) लाइन होनी चाहिए। इसके बारे में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विधायक रोशनलाल वर्मा, विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव के ही नरवीर सिंह ने बताया कि तीन वर्ष पहले गांव के ही कैलाश मौर्या के घर इस तरह करंट दौड़ गया था। इस दौरान गृहस्वामी बुरी तरह से झुलस गए थे।
विज्ञापन

बेटों को दूर जाने नहीं देती थी बिट्टा देवी
सुरेंद्र शुक्ला के बेटे शिवशंकर ने बताया कि सोमवार को उसकी और भाई गिरजाशंकर की अलीगढ़ में एसएससी जीडी की परीक्षा थी। मां कभी भी दोनों भाइयों को एक साथ खुद से दूर नहीं जाने देती थी। रविवार की रात जब वह और गिरजाशंकर परिक्षा देने के लिए अलीगढ़ जाने की तैयारी कर रहे थे तभी मां ने दोनों को अलीगढ़ जाने से मना कर दिया था। मां की बात मानते हुए दोनों भाइयों ने परीक्षा छोड़ दी। रोते हुए शिवशंकर ने बताया कि मां अनहोनी के डर से दोनों को कभी घर से एक किलोमीटर दूर भी नहीं जाने देती थी। आज हादसे ने मां और भाई को उससे छीन लिया। शिवशंकर और करुणाशंकर बीए प्रथम वर्ष और नेहा एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
गांव और स्कूल में पसरा मातम
कंपोजिट विद्यालय दिवाली की प्रधान अध्यापक शशि प्रभा ने बताया कि विद्यालय में 345 बच्चे पंजीकृत हैं। इतना बड़ा हादसा होने की वजह से आज केवल 80 बच्चे आए हैं। शिक्षामित्र सुरेंद्र शुक्ला के परिवार में हादसा होने से पूरे स्कूल में गम का माहौल है। शिक्षिका गुल्फिशा, प्रीति संघी, पूनम शुक्ला, शिक्षक रूपेंद्रजीत सिंह सुरेश के घर गए। उनकी बेटी को ढांढस बंधाया। हादसे से गांव में हर कोई बहुत दुखी नजर आया।
तार छूने पर फैला करंट, कई घरों के उपकरण फुंके
खुदागंज। गिहार कॉलोनी में रविवार रात हाईटेंशन लाइन में एलटी लाइन का तार छू जाने से घरों में करंट दौड़ गया। इससे जेबलाल सक्सेना, सुरेश आदि लोगों के घर के इन्वर्टर, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि उपकरण फुंक गए। रेनू पत्नी रिंकू एवं अशोक कुमार पुत्र रामनाथ प्रसाद को करंट का झटका लग गया। बिजली के मीटर में आग लग जाने पर लोग घर से बाहर निकल आए। किसी ने अकबरी गांव में बने विद्युत उपकेंद्र पर जानकारी देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। मौके पर पहुंचे विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों ने किसी तरह लाइन ठीक की। संवाद

हादसे में झुलसे सुरेंद्र शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

सिधौली में रोते बिलखते मृतकों के परिजन । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें