फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में उतरा करंट, मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिट्टा देवी का फाइल फोटो (करंट से मां-बेटे की मौत) - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव दिवाली निवासी सुरेंद्र शुक्ला के घर के लोहे के दरवाजे में सोमवार सुबह करीब पांच बजे करंट उतर आया। पत्नी बिट्टा देवी (50) दरवाजे में आ रहे करंट से चिपक गई। मां को छुड़ाने की कोशिश में बेटा गिरजाशंकर (15) भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को बचाने में परिवार के चार सदस्य झुलस गए। बिट्टा देवी और गिरजाशंकर की मौत हो गई। अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सुरेंद्र शुक्ला गांव के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। वह अपनी पत्नी बिट्टा देवी, बेटी नेहा शुक्ला (24), शिल्पी (20), बेटे करुणा शंकर (18), शिवशंकर (22) और गिरजाशंकर (15) के साथ रहते हैं। एक बेटी अंजली (27) की शादी हो चुकी है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे घर के पास लगे ट्रांसफार्मर पर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गया। ट्रांसफार्मर से प्रवाहित तेज करंट सुरेंद्र के विद्युत कनेक्शन की केबल से उसके घर में पहुंच गया। केबल घर के लोहे के मुख्य दरवाजे के ऊपर से बने सुराख से निकली हुई है।
दरवाजे पर करंट दौड़ने से पास में बंधी गाय तड़पने लगी। उसे देखकर बिट्टो देवी आगे आईं तो दरवाजे पर हाथ रखते ही करंट की चपेट में आ गईं। मां को तड़पता देखकर आगे आए बेटे गिरजाशंकर को भी करंट लग गया। घर में करंट उतरा देखकर परिजन ने विद्युत निगम के उपकेंद्र पर फोन किया। काफी देर फोन नहीं उठा। बाद में बात हुई तो लाइन काट दी गई। इसके बाद परिजन मां-बेटे को वहां से हटाने लगे। तभी लाइन दोबारा चालू हो गई।
विज्ञापन

इससे सुरेंद्र, करुणाशंकर, नेहा और शिवशंकर भी झुलस गए। मौके पर आए प्रधान के पति सुबोध सिंह ने दोबारा फोन कर लाइन कटवाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने बिट्टा देवी और गिरजाशंकर को मृत घोषित कर दिया। नेहा और सुरेंद्र को हायर सेंटर रेफर किया है।
सिंधौली क्षेत्र में हुए हादसे की जानकारी मिली है। प्राथमिक जांच के बाद मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद फिर से जांच होगी। संबंधित की जिम्मेदारी तय होगी और तय होगा कि परिवार की क्या मदद हो सकती है।
विज्ञापन

राजकुमार, एक्सईएन विद्युत निगम पुवायां

शाहजहांपुर। गिरजाशंकर का फाइल फोटो (करंट से मां-बेटे की मौत)- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें