पुराने जिला अस्पताल में संचालित योग शिविर में बच्चों को सम्मानित करते एडीएम प्रशासन।। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आयुष मंत्रालय के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी के तत्वावधान में शनिवार को योग वेलनेस सेंटर पुराना जिला चिकित्सालय में चल रहे महिलाओं के लिए तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। शिविर में दो सौ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया।
एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने भगवान शिव की प्रतिमा पर दीप जलाकर समापन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार और जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन ने मुख्य अतिथि का पुष्प देकर स्वागत किया। एडीएम ने योग का महत्व बताया। कहा कि योग एक कला है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है। योग हमें फिट रखता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता ने बताया कि योग शिविर में दो सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। ज्यादातर महिलाएं मोटापा, एसिडिटी, थायराइड और तनाव से ग्रसित मिलीं। योग से उन्हें फायदा पहुंचा है। कार्यक्रम में आए बच्चों गौरी, श्रेया, आकृति, आध्या, देवांश, नसीम, आयुषी को एडीएम प्रशासन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। योग सहायक चिवनाथ पाल, डॉ. जगपाल, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. अर्चना, सोहन सिंह, अवधेश मिश्रा, शंभू, जितेंद्र, राकेश का सहयोग रहा। संवाद