शाहजहांपुर। श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के शहीदी पर्व पर उनको समर्पित प्रभात फेरियों का सोमवार को समापन हो गया। यह प्रभात फेरियां 25 नवंबर से प्रारंभ हुई थीं। सोमवार को सुबह 5:30 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर रामनगर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
प्रभात फेरी रामनगर, जलाल नगर, महिला थाना से पुवायां रोड होती हुई गुरुद्वारा साहिब पहुंची। रास्ते में प्रभात फेरी का स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं को जलपान कराया। मनजीत सिंह मोगा और सत्यपाल पेट्रोल पंप पर प्रभात फेरी का स्वागत हुआ। पूर्व विधायक राजेश यादव, एमएलसी अमित यादव ने पदाधिकारियों का सम्मान स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर रामनगर के अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह, अवतार सिंह होगा, कर्मजीत सिंह बग्गा ने दोनों का शाल ओढ़ाकर एवं कृपाण भेंट कर सम्मान किया। पांच प्यारों व सेवादारों को भी सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष जगजीत सिंह ने बताया कि गुरु का शहीदी पर्व आठ दिसंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर रामनगर में श्रद्धा व प्रेम से मनाया जाएगा। दोपहर 2:00 बजे तक समापन और लंगर चलेगा। प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से रविंद्र सिंह के बड़ा, कमलेश कौर माटा, हरभजन सिंह दुआ, राजेंद्र सिंह मिंटू, जसविंदर सिंह, बिट्टू बजाज ,जसविंदर सिंह यश बग्गा, तरलोचन सिंह ,गगनदीप सिंह, गगनजोत सिंह, सोनू, सदजाप सिंह, गोपी, मनमोहन कौर आदि शामिल रहे।
ाहजहांपुर में श्री गुरुतेग बहादुर महाराज के शहीदी पर्व निकाली गई प्रभात फेरी में पंच प्यारे । सं?- फोटो : SHAHJAHANPUR