फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़

Mon, 31 Mar 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विसरात स्थित काली मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भजन कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रद्धा और भक्ति के साथ रविवार को चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया। मातारानी के भक्तों ने सुबह शुभ मुहूर्त में घरों में कलश स्थापना कर मां शक्ति की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह-शाम देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। मातारानी के भजनों पर भक्त झूम उठे।
विज्ञापन

रविवार सुबह से टाउन हाल रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौक स्थित फूलमति मंदिर, मंडी स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर, खिरनीबाग स्थित काली माता मंदिर, बिसरात स्थित काली माता मंदिर, पुवायां-निगोही रोड स्थित मां दुर्गा देवी आदि मंदिरों में मातारानी के दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी।
भक्तों ने पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर फल, माता की चुनरी, नारियल और मिठाई का भोग लगाया। मां दुर्गा के दर्शन कर मन्नतें मांगी। भीड़ के चलते मंदिर परिसर में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुजारियों के अनुसार, नवरात्र पर उपासना का विशेष महत्व है। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं, नवरात्र के व्रत के लिए फलों पर महंगाई का साया रहा है। फलों की मांग बढ़ने से इनके दाम भी बढ़ गए हैं। फलों पर दस से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोत्तरी दिखी।

विसरात स्थित काली मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भजन कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद

विसरात स्थित काली मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भजन कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद

विसरात स्थित काली मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भजन कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें