फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से गोमती नदी में पानी बढ़ने से डूब गईं फसलें, किसानों को नुकसान

Thu, 03 Jul 2025 01:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुवायां तहसील क्षेत्र में गोमती नदी का पानी खेतों में भर गया है, जिससे फसलें डूब गई हैं। किसानों का कहना है कि अगर ज्यादा दिनों तक पानी भरा रहा तो धान की फसल नष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन
खेतों में भरा गोमती नदी का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों तराई इलाके में हुई बारिश से गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसका असर शाहजहांपुर जनपद के पुवायां तहसील क्षेत्र में देखने को मिला है। इस क्षेत्र में गोमती नदी में पानी बढ़ जाने से आसपास खेतों में खड़ी फसलें डूब गईं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


गोमती नदी का जलस्तर मंगलवार से बढ़ना शुरू हो गया था, लेकिन नाले की तरह बह रही नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद भी पानी नदी तक ही सीमित रहा। इसके बाद बुधवार को भी जलस्तर बढ़ता रहा। बृहस्पतिवार रात से पानी तेजी से बढ़ा और सुबह तक पानी ने नदी से बाहर तक विस्तार ले लिया। इसकी वजह से आसपास कई एकड़ में खड़ी फसलें डूब गईं हैं। 

किसान रामकुमार, विपिन, राजाराम आदि ने बताया कि वे लोग धान की रोपाई कर चुके थे। पानी ज्यादा दिन तक रुका तो धान की फसल नष्ट होने की आशंका है। गन्ने में अभी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन जलस्तर बढ़ता रहा तो गन्ने को भी नुकसान पहुंचेगा। तोरई, लौकी, कद्दू आदि की फसल तो पूरी तरह से नष्ट हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें