फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे मिली युवक की लाश, हत्या का अंदेशा

Tue, 11 Jul 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
हत्या की आंशका - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
 तिलहर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात पुलिस ने युवक को खून से लथपथ दशा में पड़ा  देखा। जीवित होने की संभावना के तहत उसेे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालोें ने हत्या का अंदेशा जताते कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया। इधर, पुलिस इसे हादसा मान रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मकुआपुर निवासी ननकू का 27 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार रविवार सुबह थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव अमईकुरसंडा में फुफेरे भाई मोहित के घर से उसके बेटे की नामकरण संस्कार की दावत खाने गया था। वहां से रात लगभग आठ बजे बाइक से अकेले चल दिया। लगभग साढ़े बजे नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ व रूहेलखंड अस्पताल के बीच सड़क किनारे गड्ढ़े में जितेंद्र पुलिस को खून से लथपथ हालत में देखा। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर घरवाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मोरचरी में रखे शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता और भाई ने जितेंद्र की हत्या का आरोप लगाया है। उन लोगों का कहना है कि ट्रक से टक्कर मारकर हत्या की गई है, क्योंकि कुछ दिन पहले जितेंद्र की मां को रंजिश मानने वालों ने धमकी दी थी। वहीं पुलिस इस घटना को हादसा मान रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें