फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी चलाने जा रहें दो युवकों को शराब माफियाओं ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुखबिर के शक में शराब माफिया ने युवक पर हमला किया
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। खेड़ा इस्लामपुर गांव में रविवार की रात में मुखबिर होने के शक में शराब माफिया ने बाइक पर सवार होकर खेत में पानी चलाने जा रहे दो युवकों को घेरा। इस दौरान एक युवक बाइक से कूदकर भाग गया। दूसरे को माफिया ने हमलाकर घायल कर दिया। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीड़ित विपिन पुत्र रामशरण और उसका पड़ोसी संदीप खेड़ा इस्लामपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों युवक रविवार की देर रात में बाइक पर सवार होकर अपने खेत में पानी चलाने जा रहे थे। उसी समय यमुना खादर से कुछ माफिया हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब निकाल कर ला रहे थे। शराब माफिया ने समझा बाइक सवार पुलिस के मुखबिर है तो माफिया ने युवकों को घेर लिया। इस दौरान संदीप बाइक से कूदकर भाग गया। विपिन पर धारदार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देेकर भाग गए। इस संबंध में घायल विपिन ने शराब माफिया के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें