फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का शक

Sun, 10 Jan 2016 10:45 PM IST
मदनापुर/ शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के गांव शमशेरपुर में रहने वाले 35 वर्षीय रामसरन सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन

गांव शमशेरपुर निवासी रामौतार का 35 वर्षीय बेटा रामसरन सिंह शराब पीने का आदी था। शनिवार की सुबह गांव के दो युवकों के साथ पड़ोसी गांव गौटिया में कच्ची शराब पीने गया था। शाम करीब सात बजे शमशेरपुर और गांव गौटिया के बीच थाना मदनापुर क्षेत्र में कच्ची सड़क पर आम के पेड़ के पास रामसरन का शव पड़ा मिला। मृतक के साले मीर वैश्यपुर निवासी ओमवीर ने बताया कि रामसरन के माथे, गर्दन, सीना और घुटनों पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अमित कुमार सिंह के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था और उसकी अधिक शराब पीने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन पहले पत्नी को ससुराल छोड़कर आया था
परिवार वालों के मुताबिक रामसरन दो दिन पहले पत्नी श्यामलता और चार बेटियों और बेटे अनुज को अपनी ससुराल मीर वैश्यपुर छोड़कर आया था। घटना की सूचना मिलते ही श्यामलता बच्चों के साथ ससुराल पहुंच गईं। पति की मौत से वह बेसुध हो गई हैं। मां रामगुनी बेटे की मौत से सदमे में आ गई हैं। उनके पति की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है, उनके एक छोटा बेटा अरुण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें