फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किशोरी के मां-बाप को पीटा

Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ी बहन ने लगाया था मां-बाप पर उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

प्रेमी के साथ जाने को निकली किशोरी भटक गई थी रास्ता
 घर छोड़कर प्रेमी केसाथ जाने के लिए निकली किशोरी रात में रास्ता भटक गई। लोगों ने उसे पकड़ कर उसके मां-बाप के हवाले कर दिया। इस दौरान जब यह पता चला कि किशोरी के मां-बाप उसका उत्पीड़न करते हैं तो मौके पर मौजूद महिलाओं ने उनकी पिटाई कर दी। 
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक पुवायां में एक दुकान पर नौकरी करता है। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर घरवालों ने किशोरी के बाहर निकलने पर बंदिश लगा दी। इस पर किशोरी ने प्रेमी से बात कर दिवाली की रात घर से भाग निकलने की योजना बना ली। प्रेमी युवक दुकान पर काम करने के बाद पुवायां में ही रुक गया। उधर किशोरी घर से पुवायां जाने के लिए निकली, लेकिन रास्ता भटक जाने से प्रेमी के पास तक नहीं पहुंच सकी। काफी देर भटकने के बाद उसने एक फार्म हाउस पर पहुंचकर वहां बाहर सो रहे नौकर से पुवायां का रास्ता पूछा। आहट सुनकर फार्म स्वामी भी बाहर आ गया और लड़की से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म स्वामी ने आसपास के लोगों को भी बुला लिया और कुछ लोगों को किशोरी के पिता को बुलाने भेजा। वहां किशोरी की बड़ी बहन ने बताया कि उसके पिता और मां का रवैया सही नहीं हैं। मां-बाप बहनों का उत्पीड़न करते हैं। छोटी बहन को मां-बाप ने ही घर छोड़ने पर मजबूर किया था। किशोरी के मां-बाप को लेकर लौटे लोगों ने जब उनकी करतूत बताई तो फार्म हाउस पर मौजूद महिलाओं ने उनकी पिटाई कर दी। काफी खुशामद करने के बाद महिलाओं ने किशोरी को बां-बाप के हवाले किया। यह मामला पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि पुलिस को इसकी खबर नहीं दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें