फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के साथ थाने में धरने पर बैठी महिला

Sat, 26 Sep 2015 09:06 PM IST
बंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नटियूरा की विधवा के मकान पर कब्जे की नीयत से दबंगों ने उसका शौचालय तोड़ दिया। महिला को जान से मारने का प्रयास भी किया गया। जिसकी शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला थाने पर ही धरना देकर बैठ गई। बाद में एसओ ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश देने पर उसने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

गांव नटियूरा की विधवा सरवती के मकान के सामने पड़ी सहन की जगह पर दबंगों ने 28 अगस्त को कब्जा करने की नीयत से शौचालय आदि तोड़ दिया था। महिला को रात में चारपाई पर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। मामले की तहरीर पुलिस को देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपियों ने 10 सितंबर को दबंगई के बल पर उक्त जगह पर कब्जा करने की नीयत से नींव भरनी शुरू कर दी। विरोध करने पर विधवा सरवती को पीटकर मरणासन्न कर दिया। महिला ने गुड्डू, इसरार, राजेश, श्रीपाल के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आरोपी लगातार उसे धमकियां दे रहे थे। जिससे नाराज विधवा शनिवार सुबह थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार की। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर वह अपने मासूम बच्चे के साथ थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गई।
महिला के थाने में धरने पर बैठने की जानकारी पाकर एसओ राजीव मिश्रा ने महिला को समझाया और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। महिला इसके बाद भी धरने पर बैठी रही तो एसओ ने हलका दरोगा को गांव जाकर नामजदों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला ने दिन में दो बजे धरना समाप्त किया। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें