फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी का चालक 50 हजार रुपये लेकर फरार

Sat, 26 Sep 2015 09:05 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी जयेश प्रसाद का चालक तीन दिन पहले 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। उनके प्रतिनिधि अवनीश मिश्र की तरफ से थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रोजा क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अवनीश मिश्र एमएलसी जयेश प्रसाद के प्रतिनिधि के रूप में प्रसाद भवन में कार्यरत हैं। उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया कि खुटार के गांव गेंहूआ निवासी मनोज कुमार जो कि हाल निवासी मोहल्ला चमकनी है। उसने कोठी में करीब दस महीना पहले चालक के तौर पर काम करना शुरू किया था। बीते बुधवार को अवनीश ने मनोज को 50 हजार रुपये बाजार से कुछ सामान लाने के दिए। इसके बाद से मनोज रुपये लेकर गायब हो गया। उसकी तलाश उसके निवास और गांव में की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। पता चला है थाना खुटार में मनोज के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अवनीश की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें