हरदोई के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव नयागांव में रहने वाले प्रदीप की 25 वर्षीय पत्नी ने शनिवार की सुबह विवाद होने पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रदीप ने बताया कि सुबह उनके छोटे भाई हरवंश का उनकी बेटी चार वर्षीय लवी से खेल-खेल में झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर हरवंश की उनकी पत्नी प्रीति से कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर प्रदीप ने प्रीति को डांट दिया। इससे नाराज होकर प्रीति ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक प्रीति 95 प्रतिशत झुलस गई है। उसकी हालत गंभीर है।