फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर जानलेवा हमलाकर हजारों की लूट

Wed, 17 Feb 2016 07:36 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना निगोही क्षेत्र के गांव कबीरापुर में असलहाधारी बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला करके हजारों के जेवर और नगदी लूट लिए। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है, लेकिन पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव कबीरापुर निवासी सत्यपाल हरियाणा में मजदूरी करते हैं। उनकी मांग रामलली गांव के बाहर बाग की रखवाली करती हैं और झोपड़ी डालकर वहीं रहती हैं। सत्यपाल की पत्नी 35 वर्षीय आरती तीन बच्चों के साथ घर में रहती हैं। मंगलवार की रात करीब दो बजे दो असलहाधारी बदमाश घर में घुसे और आरती को दबोच लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने आरती के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बदमाशों ने आरती के कानों से कुंडल और पैरों से पायल खींच ली। इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखे बक्से से एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल, कमर बिछुआ और एक हजार की नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग गए। आरती के बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। घर पहुंची सास रामलली ने आरती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक आरती के सिर में गंभीर घाव हुआ है। सूचना मिलने पर उसके पति हरियाणा से चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें