लोहिया वाहिनी के प्रदेश कार्रकारिणी सदस्य सुरेंद्र यादव की मौत के मामले में पुलिस ने उनके भाई पुष्पेंद्र यादव की तहरीर पर इत्तफाकिया घटना की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरेंद्र यादव का अधजला शव सोमवार रात आसफपुर रोड पर बाइक में फंसा हुआ मिला था।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी सुरेंद्र यादव (30) पुत्र चंद्रपाल यादव सोमवार को घर से बिसौली के लिए निकले थे। सोमवार रात एक बजे सुरेंद्र का अधजला शव आसफपुर रोड गांव मलखानपुर के पास मिला था। शव बाइक में फंसा हुआ था और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। पोस्टमार्टम में भी एक्सीडेंटल मौत बताई गई थी। सुरेंद्र यादव की पत्नी रूपा यादव लक्ष्मीपुर से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़ चकी हैं। सुरेंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया हादसे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ कश्मीर सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वह भी इसे हादसा मान रहे हैं।