फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से रेप  की कोशिश  

Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- शोर मचाने पर युवक ने युवती और मां को पीटा
एक शातिर ने रविवार रात गांव की एक युवती के घर में घुसकर उससे रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर युवती और उसकी मां को पीटकर घायल कर दिया। 
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी कुछ दिन पूर्व की थी। पुत्री इन दिनों मायके आई हुई है। गांव का एक युवक अपराधी प्रवृत्ति का है, उस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। रविवार रात वह उनके घर में घुस आया और पुत्री से अश्लील हरकतें करते हुए उसको उठाकर कमरे में ले जाने का प्रयास किया। पुत्री के शोर मचाने पर उसकी आंख खुली तो युवक ने पुत्री और उसे पीटना शुरू कर दिया और भाग निकला। 
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि सोमवार सुबह उसका भतीजा खेत पर जा रहा था। आरोपी ने भतीजे को रोक लिया और बेवजह पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देता हुआ चला गया। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें