फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Wed, 24 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक से पति के साथ मायके से लौट रही थी सुनीता
विज्ञापन

मोहम्मदी रोड दियूरिया मोड़ के पास हुई घटना
मोहम्मदी रोड पर बुधवार सुबह दियूरिया मोड़ के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे मेें लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

तिलहर के मोहल्ला उम्मरपुर निवासी सुनीता (35) अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पति राजेंद्र मौर्या व बच्चों राजीव (12), अर्जुन (10), अनुज (8) के साथ तीन दिन पहले मायके थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव दिलावरपुर गई थी। शादी होे जाने के बाद वह बुधवार को पति व बच्चों के साथ बाइक से लौट रही थी। दिन में लगभग 11 बजे मोहम्मदी रोड पर जब बाइक दियूरिया मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। महिला से बाइक से सड़क की ओर गिरी और इतने में ही उसके ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति व बच्चे बाल-बाल बच गए। पति को मामूली चोट आई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से मृतका के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें