फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार के इनामी बदमाश को दबोचा

Wed, 24 May 2017 11:57 PM IST
कन्नौज
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
पांच हजार के इनामी शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। बदमाश चार सालों से वांछित चल रहा था। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


बुधवार को सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी इन्हें जानकारी मिली कि एक शातिर इनामी बदमाश तालग्राम से दूध के लोडर में सवार होकर फगुआ भट्ठा जा रहा है।

इससे  पुलिस टीम ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से नीचे उतरते समय लोडर को घेर लिया। इस दौरान बदमाश ने भागने का प्रयास किया। सिपाहियों ने दौड़कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान विजयपाल पुत्र रामदत्त निवासी डूंगरपुर थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर सदर और तिर्वा कोतवाली में आधा दर्जन लूटपाट व चोरी के मामले दर्ज हैं। उस पर पांच हजार का इनाम है। वह चार सालों से वह वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें