शराब के नशे में एक युवक ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने और भतीजे के साथ मारपीट करने के बाद खुद नशीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भुड़िया तालुके कुम्हरौर ग्राम पंचायत के मजरा सुलेमानपुर पट्टी निवासी छोटेलाल मिश्रा के 30 वर्षीय पुत्र ज्ञानेश ने शनिवार को शराब के नशे में अपनी पत्नी सुषमा के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। ज्ञानेश को समझाने आये बड़े भाई पप्पू के बेटे के साथ भी ज्ञानेश ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सुषमा को घर से निकाले जाने की सूचना पर रविवार को उसके पिता ओमप्रकाश और भाई सुधांशु पूरे परिवार के साथ सुलेमानपुर पट्टी आये और सुुषमा को साथ लेकर थानेे में घटना की शिकायत की। पुलिस द्वारा घटना कोे गंभीरता सेे नहीं लेेने पर वे सुषमा को अपने साथ लिवा ले गये। पत्नी के मायके चले जाने के बाद ज्ञानेश ने रविवार को ही शराब केे साथ किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर ज्ञानेश के परिवार के लोग इलाज केे लिए फर्रूखाबाद ले गये। इलाज के दौरान रात में उसकी मृत्यु होे गयी। मृतक की पत्नी सुषमा की तहरीर पर पुलिस नेे शव कोे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जवान बेटेे की मौत सेे पिता व माता उमादेवी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सुुषमा भी सुहाग उजड़ जाने सेे बार बार बेेहोश हो रही है। परिवार के लोगों ने बताया कि ज्ञानेश की शादी अब से करीब तीन बर्ष पूर्व फर्रूखाबाद जिले के थाना राजेपुर अर्न्तगत ग्राम तुषौर निवासी ओमप्रकाश की बेटी सुषमा के साथ हुई थी। शादी के बाद ज्ञानेश नशे का आदी हो गया था। उसका पहला बच्चा पत्नी सुषमा की कोख में पल रहा है।