वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ्ज्ञ ही उसकी निशानदेही पर दो अन्य बाइक भी बरामद की है।
कोतवाल अरूण कुमार सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि तीन लोग चोरी की एक बाइक लेकर कटरा बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने हाईवे पर आ रही बाइक को जब रोका तो दो युवक कूद कर भाग गए। एक को पुलिस ने दबोच लिया। जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रेमवीर पुत्र बहोरन निवासी बरी प्रसिद्ध पुर थाना गढिय़ा रंगीन बताया और कहा कि यह बाइक प्रमोद पुत्र राममिलन व रामजी पुत्र रामकुमार निवासी गांव सिमरिया सैदपुर थाना कांट ने चोरी की है। इसे वह लोग बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो अन्य बाइक सिमरिया सैदपुर से प्रमोद व रामजी के घर से बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को बाइक चोरी के आरोप में जेल भेज दिया है तथा दो अन्य की तलाश जारी है। कोतवाली में सीओ विजय शंकर मिश्रा ने आरोपी प्रेमवीर से पूछताछ की।