फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी पंचायत में पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया

Sat, 30 Jan 2016 12:18 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भरी पंचायत में एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पिछले कई महीने से महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है। पीड़ित ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले एक महिला की शादी पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के एक साल बाद महिला मायके आई तो उसका भगवंतापुर गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद महिला ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने लगी। उसे ले जाने के लिए पति ने कई बार कोशिश की, लेकिन महिला प्रेमी के साथ ही रहने पर ही अड़ी रही।
शुक्रवार को महिला का पति अपनी ससुराल आया और पत्नी को अपने साथ जाने की जिद करने लगा। मायके वालों ने महिला और उसके प्रेमी को अपने गांव बुलाया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। भरी पंचायत में महिला ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। इस पर पति ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी। इससे गुस्से में आई महिला ने प्रेमी की मदद से पंचायत के बीच पति पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जिससे वह घायल हो गया। युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें