फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नकदी और जेवर ले उड़ी युवती

Thu, 01 Jun 2017 11:38 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पुवायां। नगर में एक व्यक्ति के घर शादी करा देने का झांसा देकर रुकी युवती घर से सारा माल जेवर समेट कर चंपत हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है। 
पुवायां निवासी एक व्यक्ति की शादी नहीं हुई है। चार बीघा जमीन से वह अपनी गुजर बसर करता है। कुछ दिन पूर्व खीरी के थाना गोला का एक युवक उसे मिला और उसकी शादी करा देने की बात कही। शादी में खर्चा बताते हुए उक्त ने उसकी एक बीघा जमीन डेढ़ लाख रुपये में बिकवा दी। उससे शादी का इंतजाम करने के नाम 40 हजार रुपये ले लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व युवक एक युवती को लेकर उसके घर आया। युवती उसके घर रुक गई और युवक वापस चला गया। बुधवार रात में युवती घर में रखा सारा जेवर, नकदी आदि चोरी कर चली गई। उसने फोन कर युवक से शिकायत की तो उसे दुराचार के झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कहा कि वह युवक और युवती के खिलाफ कार्रवाई कराएगा। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें