फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में खड़ी की दीवार, गांव में तनाव

Tue, 16 Jun 2015 11:30 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर में रास्ते पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों द्वारा दीवार खड़ी कर दिए जाने से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। लेखपाल से मिली इसी आशय की जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए कानूनगो ने तहसीलदार सदर को भेजी है।
विज्ञापन

नवादा इंदेपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र बुद्धू ने मई के अंतिम सप्ताह में तहसील जाकर अफसरों से शिकायत की थी कि गांव के ही कुछ लोगों ने आबादी के बीच स्थित उनकी जमीन पर कब्जा करने के इरादे से नींव जोड़कर दीवार खड़ी कर ली है। अफसरों ने मौके पर पुलिस भेजकर दीवार का निर्माण कार्य रुकवा दिया। पिछले दिनों फिर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसी जमीन पर कब्जा करने की गरज से रास्ते पर दीवार खड़ी करनी शुरू कर दी।
ओमप्रकाश ने दोबारा अफसरों से मामले की शिकायत की। इस पर निवर्तमान तहसीलदार पीएन सिंह ने मौका मुआयना के लिए क्षेत्र के लेखपाल को गांव भेजा। नवादा इंदेपुर से लौटकर लेखपाल ने तहसीलदार को दी गई जांच आख्या में रास्ते पर दीवार बनाए जाने की पुष्टि की। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि दीवार को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है जो कि भविष्य में किसी बड़ी घटना का रूप ले सकती है।
विज्ञापन

लेखपाल ने रिपोर्ट में कहा है कि ओमप्रकाश की जमीन के सामने गांव के ही राकेश, देव सिंह, माया देवी, सर्वेश, राम आसरे, प्रिंस, बहोरन आदि ने नींव जोड़कर दीवार उठाने का प्रयास किया जिसे करीब 15 दिन पहले पुलिस ने रुकवा दिया। यही नहीं गांव के संभ्रांत व्यक्तियों और पंच फैसले के माध्यम से जमीन ओम प्रकाश को दे दी गई।
जांच रिपोर्ट के अनुसार ओमप्रकाश ने जमीन सुरक्षित रखने के लिए बाहरी दीवार खड़ी करके वहां दरवाजा लगा दिया, लेकिन दो दिन पहले विपक्षियों ने दोबारा ओमप्रकाश के अहाते के आगे रास्ते के सामने कब्जा करने के इरादे से एक दीवार खड़ी कर दी। यह दीवार विपक्षियों द्वारा जबरन अनधिकृत तरीके से बनाई गई है। रिपोर्ट में पुलिस बल द्वारा विवाद निपटाए जाने की सिफारिश की गई है।

विवाद निपटाने को लेंगे पुलिस की मदद
तहसीलदार सदर ओमकार नाथ वर्मा के अनुसार उन्होंने दो दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है और मंगलवार को खुटार में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस मामले में पुलिस का सहयोग लेकर विवाद का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें