फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर गिरोह का सरगना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2015 11:10 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना सदर बाजार क्षेत्र में ताबड़तोड़ लूट की तीन घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना को शुक्रवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। इस गैंग से सीतापुर के पिहानी में स्टेट बैंक में लूट का प्रयास किया था।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार पुलिस शुक्रवार की रात ईदगाह रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक लुटेरा यहां से गुजरने वाला है। क्राइम ब्रांच और थाना सदर बाजार पुलिस ने घेराबंदी करके लुटेरे को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे ने टीम पर फायर कर दिया। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने गन प्वांइट पर लेते हुए लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह थाना तिलहर क्षेत्र के गांव ढकिया परवेजपुर निवासी सौरव सिंह उर्फ सोनू वर्तमान में लोहरो वाले चौराहा के पास एक मकान में किराए पर रह रहा था। पड़ोस में रहने वाला इसका साथी नंदू, थाना मदनापुर निवासी सोनू राठौर और मोहल्ला सिंजई निवासी विवेक लूट की घटनाओं को एक साथ अंजाम देते थे। इस गैंग से सीतापुर के पिहानी क्षेत्र में स्टेट बैंक को लूटने का प्रयास किया था। इसमें सोनू और विवेक गिरफ्तार हो गए थे। सौरव और नंदू फरार हो गए थे। इस गिरोह थाना तिलहर क्षेत्र में पांच लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इस गैंग ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी मोहम्मद हनीफ से 14 अगस्त 2015 को जीएफ कॉलेज गेट से एक लाख रुपये लूट लिया था। हनीफ अपनी बेटी की फीस जमा करने कॉलेज आए थे। इसी तरह एक सिंतबर को एसपी के गनर सेठपाल की पत्नी संगीता से टाउनहाल हॉकी मैदान के पास से कुंडल और पर्स, टाउनहाल रोड पर ओसीएफ रिटायर्ड कर्मचारी रामप्रकाश से 60 हजार रुपये की लूट लिए थे। गैंग के फरार चल रहे सदस्य नंदू की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें