फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्यकर्मियों से अभद्रता

Wed, 26 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खुद को पत्रकार बताने वाले एक युवक पर डिलीवरी और स्टाफ  रूम में घुसकर महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि विरोध करने पर गाली गलौज की गई और मारपीट करते हुए अभिलेखों को क्षति पहुंचाई गई। आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई नहीं होने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने बुधवार से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारियों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर एक युवक अपने को पत्रकार बताते हुए डिलीवरी रूम में घुसकर वीडियो क्लिप बनाने लगा। मौके पर मौजूद नर्सों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि डिलीवरी रूम में पुरुष नहीं आ सकते हैं तो आरोपी गाली गलौज करते हुए नर्सों के साथ अश्लीलता करने लगा। विवाद बढ़ा तो युवक ने स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट करते हुए अभिलेख क्षतिग्रस्त कर दिए और जान से मार देने की धमकी दी।
जानकारी होने पर अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो युवक वहां से खिसक लिया। इसके बाद अस्पताल के तमाम कर्मचारी डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना और कार्रवाई तो दूर मौका मुआयना करना तक जरूरी नहीं समझा। पुलिस के व्यवहार से नाराज अस्पताल कर्मचारियों ने मामले की जानकारी सीएमओ, डीएम और एसपी को देते हुए कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार सुबह तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। तहरीर पर अस्पताल के तमाम कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं। इस बाबत एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र से बाहर हैं, थाने पहुंचकर मामले की जानकारी कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें