फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 05 Oct 2015 08:39 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी 28 वर्षीय अनुजपाल उर्फ सोनू रविवार को किसी काम से खुटार आए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। मैलानी मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। रात में गश्त को निकली पुलिस ने घायल को पड़ा देख उसे सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोनू के पास से मिले मोबाइल, कागजात आदि के आधार पर परिवार के लोगों को सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते सरकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुजपाल की आकस्मिक मौत से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनुज के पास मात्र तीन बीघा जमीन थी। उसने परिवार को चलाने के लिए एक वाहन खरीद रखा था, जिससे परिवार की गुजर बसर होती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें