फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरी डीसीएम सहित दो तस्कर पकड़े

Wed, 23 Dec 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस ने बुधवार की सुबह मोहल्ला जलालनगर में प्रतिबंधित पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ी। इसमें बरामद हुए 20 प्रतिबंधित पशुओं में से दो की मौत हो चुकी थी। दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार पुलिस को सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि निगोही रोड से प्रतिबंधित पशुओं से भरी डीसीएम गुजरने वाली है। पुलिस ने अशफाक नगर चौकी के पास डीसीएम को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी। इसी बीच वहां पहुंची डीसीएम के चालक ने पुलिस देखकर गाड़ी भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करके निगोही रोड पर घेराबंदी करके डीसीएम को दो तस्करों के साथ पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर इसमें 20 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए, जिसमें दो की मौत हो चुकी थी। मौके पर जमा हुई भीड़ ने डीसीएम पर पथराव कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाकर शांत किया। पूछताछ में पकड़े गए दोनों तस्करों ने अपना नाम मोहम्मद कयाम निवासी सकूर बस्ती पंजाबी बाग, नई दिल्ली और मोहम्मद अरशद निवासी जैजै कॉलोनी थाना भलेशवा, नई दिल्ली बताया। दोनों ने बताया कि वह हरदोई से पशुओं को भरकर रामपुर वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। बरामद हुए प्रतिबंधित पशुओं को एक गौशाला के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें