फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साझा अभियान में दबोचे गए दो चोर, आठ बोरा चावल बरामद

Fri, 25 Dec 2015 11:18 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ और रोजा पुलिस के साझा अभियान में मालगाड़ी से चोरी किए चावल के आठ बोरा चावल और रेलवे लाइन के दो टुकड़े बरामद किए हैं। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, सीतापुर ब्रांच लाइन पर रेलवे लाइन के किनारे लावारिस हालत में पांच बोरे चावल बरामद किया गया। बरामद सील बोरो में एफसीआई पंजाब का मार्का लगा हुआ है।
विज्ञापन

आरपीएफ को जानकारी के मिली थी कि तीन दिन पहले हथौड़ा गांव के समीप आउटर सिग्नल के पास चोरों ने मालगाड़ी की सील तोड़कर चावल के कई बोरे चोरी किए थे। इनको गांव के एक दुकानदार के हाथों बेचा गया था।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह, एसआई घम्मूराम, प्रधान आरक्षी विजयकुमार, रोजा के प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी, एसएसआई ओपी गौतम, सिपाही हरिकेष यादव ने शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे हथौड़ा गांव के एक मकान में छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने इस मकान से आठ बोरे चावल, रेलवे लाइन के दो टुकड़े बरामद किए। मौके से हथौड़ा निवासी शमशुल और अवधेश को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले मालगाड़ी से अवधेश और फरार आरोपी ने चावल चोरी किया था, जो शमशुल के यहां बेचने के लिए लाया गया था।
उधर सीतापुर ब्रांच लाइन पर आउटर सिग्नल के पास रेलवे लाइन के किनारे पांच बोरे चावल के लावारिस हालत में मिले हैं, जिनको आरपीएफ ने अपनी अभिरक्षा में लिया है। इससे यह साफ हो गया है कि ठंड पड़ते ही चोरों ने अब रेल संपत्ति को निशाना बना शुरू कर दिया है।
0000
साझा अभियान में बरामद किया गया चावल रेल से चोरी होना प्रतीत हो रहा है, जिस पर एफसीआई पंजाब का मार्का लगा है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरएन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक रोजा
0000
हथौड़ा गांव के कई शातिरों का नाम सामने आया है। जांच की जा रही है कि किस मालगाड़ी से माल चोरी हुआ है। पुलिस के सहयोग से बरामद माल के संबंध में आरपीएफ  में भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक,आरपीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें