फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब बनाते दो सेल्समैन गिरफ्तार

Tue, 08 Dec 2015 11:54 PM IST
अल्हागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रोडवेज बस अड्डा के पास शराब की दुकान के पीछे नकली शराब बनाते मंगलवार को पुलिस ने शराब के दो सेल्समैन को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में नकली देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। यह शराब चुनाव में बेचने के लिए तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निबऊ नगला में रहने वाला जगरूप सिंह रोडवेज बस अड्डा के पास अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। उसके पड़ोस में लखीमपुर क्षेत्र के गांव रमापुर निवासी सुमित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। बुधवार को होने वाले चुनाव की वजह से क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद हैं। यह दोनों अपनी दुकानों के पीछे असली शराब के पौव्वों में मिलावट कर शराब बना रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शाम करीब चार बजे छापा मारकर दोनों को दबोच लिया। इनके पास से 11 पेटी नकली देशी शराब, तीन पेटी अंग्रेजी नकली शराब के पौव्वे बरामद हुए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में खाली पौव्वा, रैपर और ढक्कन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें