फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी पर हमला, पथराव

Tue, 08 Dec 2015 11:49 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में सोमवार देर रात कैलोरा चौराहे पर तीन युवकों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। मौके से तीनाें आरोपियों को पुलिस ने पकड़  लिया है। तीनों पर वाहनों से अवैध वसूली करने का भी आरोप है। सभी के खिलाफ पुलिस की गाड़ी पर हमला करने और अवैध वसूली करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली थी कि कैलोरा चौराहे पर तीन युवक वाहनों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बारात की बसों और टेंपो से जबरन वसूली की जा रही थी।
गुंडा टैक्स न देने पर कुछ टेंपो चालकों को पीटा भी गया। इसी दौरान पुलिस और प्रशासन के दो अधिकारी मौके से गुजर रहे थे। उनके साथ एसओ हाथरस जंक्शन की गाड़ी भी थी। पुलिस अधिकारियों ने युवकाें को जबरन वाहन रोककर वसूली करते देखा।
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी देख आरोपियों को कुछ नहीं सूझा तो उन्होने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होने भागने की कोशिश की लेकिन वे दबोच लिए गए। इनमें से एक रंजीत पुत्र हेमंत निवासी मोहारी प्रधान पद का प्रत्याशी भी है। उसके साथी संदीप पुत्र राजेंद्र निवासी बरौली और विवेक पुत्र संजीव कुमार निवासी मोहारी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। एसओ हाथरस जंक्शन सुधीर कुमार के मुताबिक आरोपियों का मेडिकल कराकर उन्हें जेल भेज दिया
विज्ञापन

गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें