फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में घायल दो लोगों ने तोड़ा दम

Sun, 19 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में घायल हुए दो लोगों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना जलालाबाद के गांव अहमदगंज गुनारा निवासी 75 वर्षीय दयाराम शुक्रवार शाम जलालाबाद में फर्रूखाबाद रोड पर हरियाली बाजार के सामने पैदल सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उन्हें नगरिया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह सात बजे दयाराम ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी घटना जलालाबाद के मोहल्ला गौसनगर निवासी 75 वर्षीय नत्थू शुक्रवार दोपहर बारापत्थर हाइडिल के सामने सड़क हादसे में घायल हो गए थे। नत्थू ने भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार रात 11.15 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें